फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोरखपुर में पत्नी की बातों से आहत सिपाही ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी पूरी बात

Thu, 30 Nov 2023 10:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। उसमें पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होने का जिक्र है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक धर्मेंद्र सिंह, रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी की बातों से आहत होकर सिपाही (बिगुलर) धर्मेंद्र सिंह (40) ने बुधवार की सुबह पुलिस लाइंस के बैरक में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पास से सुसाइड नोट मिला, जिस पर उन्होंने पत्नी के व्यवहार से आहत होने की बात लिखी है। लिखा है-पत्नी रोजाना झगड़ा करती है। मंगलवार की रात एक दोस्त के सामने जिस तरह से बेइज्जत किया, उसे नहीं करना चाहिए था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


धर्मेंद्र सिंह मूलरूप से बलिया जिले के बड़सरी खेजुरी गांव के निवासी थे। पुलिस लाइंस में दो बच्चों और पत्नी रेखा सिंह के साथ रहते थे। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2006 में वह पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुए। इस समय वह पुलिस बैंड में बिगुलर के पद पर तैनात थे। पुलिस लाइंस के आवास में रहते थे। वह घरेलू कलह से परेशान थे।
विज्ञापन
Trending Videos

बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने गए। लौटने के बाद बगल में जहां बैंड का सामान रखा गया था, वहां गए और फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। साथियों की सूचना पर कैंट पुलिस व फॉरेंसिक टीम के साथ एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई मौके पर पहुंच गए।

एसपी सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। उसमें पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होने का जिक्र है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

दोस्त के सामने ही पत्नी ने कर दिया था बेइज्जत
धर्मेंद्र सिंह ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है-पत्नी अक्सर झगड़ा करती है। हर बात पर उलझ जाती थी। मंगलवार की रात में दोस्त राजेश प्रभाकर के सामने भी पत्नी ने भला-बुरा कह दिया, इससे मैं आहत हूं। उसे दोस्त के सामने ऐसा नहीं करना चाहिए था। इसलिए जान दे रहा हूं, मेरी बहुत बेइज्जती हुई है। पिताजी, मुझे माफ करिए, मैं आपकी सेवा नहीं कर पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें