फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का दर्दनाक अंत: प्रेमिका ने की खुदकुशी, आहत प्रेमी भी फंदे से लटका

Thu, 30 Nov 2023 10:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि युवती ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। युवक ने भी घर में फंदे लगाया है, उसे पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती की बात सामने आई है। किस वजह से आत्मघाती कदम उठाए हैं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में स्थित शहर के एक मोहल्ले में बुधवार दोपहर 20 वर्षीय युवती ने घर में पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से आहत उसके प्रेमी ने भी घर में पंखे के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी का प्रयास किया। हालांकि लोगों की नजर उस पर पड़ गई और फंदे से उतार कर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। शाहपुर पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। युवती को फोन पर बात करने को लेकर घरवालों ने डांट दिया था, इसके बाद उसने कमरे में जाकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची तो युवती के परिजन, मोहल्ले के 19 वर्षीय युवक से प्रेम संबंध और उस पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाने लगे। पुलिस जब युवक के घर पर पहुंची तो वह नहीं मिला। पिता से बेटे को थाने पर लेकर आने की बात कहकर पादरी बाजार चौकी इंचार्ज विशाल उपाध्याय वहां से निकल गए। इसी बीच युवक को प्रेमिका की खुदकुशी की जानकारी हुई तो वह घर पहुंचा और पंखे के सहारे रस्सी के फंदे से लटक गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज अभी रास्ते में ही थे कि युवक के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा भी फंदे से लटक गया है। चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए और फंदे पर लटके युवक के पैर पर सहारा देकर सिपाही की मदद से रस्सी काटकर उसे उतारा। पुलिस की गाड़ी से उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

युवती का भाई और प्रेमी एक ही आरओ प्लांट पर करते हैं काम
युवती का भाई घर के पास आरओ प्लांट का ऑटो चलाता है। जबकि आरोपी युवक उसी ऑटो पर पानी का जार उतारने-चढ़ाने का काम करता है। दोनों का मकान लगभग 50 मीटर की दूरी पर है। आरओ प्लांट भी उसी मोहल्ले में है। इसकी वजह से दोनों में दोस्ती थी और एक दूसरे के घर आना-जाना भी था।खुदकुशी करने वाली युवती एक महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।

उसकी मां की दो साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। उसके पिता रोडवेज में संविदा पर बस चालक थे। फालिज की बीमारी से नौकरी छूट गई और घर पर रहते हैं। दोनों भाई आरओ प्लांट पर काम करके घर की आजीविका चलाते हैं।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि युवती ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। युवक ने भी घर में फंदे लगाया है, उसे पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती की बात सामने आई है। किस वजह से आत्मघाती कदम उठाए हैं, इसकी जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें