फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया पर्दाफाश: प्रेमी संग बहन ने ही की थी भाई की हत्या की कोशिश, एक गलती से हो गया खुलासा

Sat, 09 Apr 2022 02:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि मूल रूप से पिपराइच के रहने वाले इरशाद, सराय में मकान बनवाकर रहते हैं। 17 फरवरी की रात कमरे में सो रहे इरशाद पर जानलेवा हमला हुआ। वह खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े थे। यह हमला उनकी बहन और उसके प्रेमी ने मिलकर किया था।
विज्ञापन
मामले का खुलासा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के सराय में घर में सोए शिक्षक इरशाद पर जानलेवा हमला, प्रेम में बाधा बनने पर उसकी सगी बहन ने ही प्रेमी के साथ मिलकर किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भिजवा दिया।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान गुलरिहा के सराय निवासी आफरीन और नाहरपुर निवासी सूरज यादव के रूप में हुई है। उधर, इस मामले में दर्ज केस के चारों नामजद आरोपी निर्दोष साबित हुए हैं। जेल भेजे गए एक बेगुनाह को अब पुलिस कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रिहा कराएगी। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल असलहा भी बरामद कर लिया है।  

एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। एसपी ने बताया कि मूल रूप से पिपराइच के रहने वाले इरशाद, सराय में मकान बनवाकर रहते हैं। 17 फरवरी की रात कमरे में सो रहे इरशाद पर जानलेवा हमला हुआ। वह खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े थे।
विज्ञापन


परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना के बाद इरशाद की मां ने अपने पट्टीदारों मुस्तकिन, इस्लाम उर्फ इद्दू, मुस्तकिन की पत्नी हुस्नआरा व इस्लाम की पत्नी नजमा पर नामजद केस दर्ज करा दिया। आरोप लगाया कि जमीन के विवाद में हत्या की कोशिश की गई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर एक आरोपी मुस्तकिन को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
 
एसपी नार्थ ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने परिवार के सदस्यों के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगवाया तो सीडीआर से पता चला कि इरशाद की बहन आफरीन की एक युवक से कई बार और काफी देर तक बातें हुई हैं। जांच में पता चला कि युवक का नाम सूरज यादव है और वह आफरीन का प्रेमी है। घटना वाली शाम और रात में भी बातचीत के साक्ष्य मिले तो दोनों पर शक गहरा गया।

एसपी नार्थ ने बताया कि घटना वाले दिन सबके सोने के बाद आफरीन ने सूरज से मोबाइल पर बात की और उसे घर बुलाया। इसके बाद सूरज ने हथौड़े से इरशाद के सिर पर हमला कर दिया। घटना के वक्त आफरीन भी वहीं मौजूद थी।

विज्ञापन

जान से मारने की थी साजिश
आफरीन ने पुलिस को बताया कि उसका इरादा प्रेम में बाधा बने भाई की हत्या कर उसे रास्ते से हटाने का था, लेकिन वह बच गया और कोमा में चला गया। भाई की जान नहीं गई तो उसने अपने बचाव में मां से कहकर आरोप पट्टीदारों पर लगवा दिया। पुलिस ने एक नामजद को गिरफ्तार किया तो वह निश्चिंत हो गई, लेकिन अंत में पकड़ी गई।

मुस्तकिन को जेल से रिहा कराएगी पुलिस
एसपी नार्थ ने बताया कि पुलिस अब कोर्ट में 169 की रिपोर्ट दाखिल कर मामले में जेल गए मुस्तकिन को बरी कराएगी। वहीं, अन्य तीन नामजद आरोपी भी केस से बाहर हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें