कार्मल के सामने कट छोटा किया, सिग्नल पोल हटाना शुरू
जाम से निपटने के लिए किए गए फैसलों के क्रम में बृहस्पतिवार को कार्मल रोड पर दो कट को छोटा किया गया तो एक कट को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा पुराने सिग्नल पोल को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। बेतियाहाता के पास से सिग्नल पोल को हटाया गया है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: डंपर को ओवरटेक करने में पलट गई स्कूल की बस, एक छात्र की मौत
यातायात पुलिस की ओर से गणेश चौक, कचहरी चौक, आंबेडकर चौक, शास्त्री चौक, विश्वविद्यालय चौक, छात्रसंघ चौक, मोहद्दीपुर चौक और नौसड़ चौक पर बेकार पड़े पुराने सिग्नल को हटाने के लिए नगर निगम को पत्र लिखा गया है।
यातयात में बाधक बने 1063 वाहनों का चालान
एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद की अगुवाई में यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन के लिए कैंट चौराहा से बेतियाहाता हनुमान मंदिर तिराहा, शास्त्री चौक से गोलघर काली मंदिर तक कार्रवाई की गई। इस दौरान यातायात में बाधक बने 1063 वाहनों का चालान किया गया। एसपी ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।