फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इन तीन जिलों को पीएम मोदी देंगे अवार्ड, इस योजना में किया है सर्वश्रेष्ठ कार्य

Sat, 26 Dec 2020 09:07 AM IST
vivek shukla शोभित कुमार पांडेय, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
पीएम मोदी। (फाइल फोटो) - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत हरिहरपुर का चयन हुआ है। पहली जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए नगर पंचायत हरिहरपुर को अवार्ड देकर सम्मानित करेंगें।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के तीन निकायों का चयन हुआ है। जिसमें जनपद मिर्जापुर के नगर पालिका परिषद मिर्जापुर, लखनऊ के नगर पंचायत मलीहाबाद और संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत हरिहरपुर का चयन हुआ है।

पीओ डूडा प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था देश में पहली बार लागू हुई है। देश के प्रत्येक राज्यों के तीन- तीन सर्व श्रेष्ठ कार्य करने वाले निकायों का अवार्ड के लिए चुना गया है। जिसमें उत्तर प्रदेश से चयनित तीन निकायों में जिले का हरिहरपुर नगर पंचायत शामिल है।
विज्ञापन


पहली जनवरी को पूर्वाहन 11 बजे प्रधानमंत्री के जरिए वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए अवार्ड दिया जाना प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में डीएम दिव्या मित्तल, प्रोजक्ट डायरेक्टर एडीएम मनोज कुमार सिंह, पीओ डूडा प्रमेंद्र सिंह, चेयरमैन हरिहरपुर जितेंद्र कन्नौजिया और अधिशाषी अधिकारी प्रदीप शुक्ला शामिल होंगे।




 

विज्ञापन

पीओ डूडा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अप्रैल 2016 से संचालित है। यह योजना शहरी क्षेत्रों के सबके लिए आवास मिशन का क्रियान्वयन किया जा रहा है। तीन लाख रूपये वार्षिक आय वाले परिवारों को पीएम आवास योजना शहरी का लाभ दिया जाता है। इसके लिए पात्र के पास जमीन उपलब्ध होनी चाहिए।

प्रत्येक लाभार्थी को ढाई लाख रूपये तीन किस्तों में दिया जाता है। नगर पंचायत हरिहरपुर में 3303 पात्र लाभार्थियों का आवास स्वीकृत हुआ था। जिसमें नगर पंचायत प्रशासन की ओर से अथक प्रयास करके 2108 लाभार्थियों का आवास पूर्ण करा दिया गया। शेष आवास निर्माणाधीन है। उन्होंने अवार्ड के लिए हरिहरपुर नगर पंचायत के चुने जाने पर प्रसन्नता जाहिर की और नगर पंचायत प्रशासन के जिम्मेदारों को धन्यवाद दिया।

चेयरमैन जितेंद्र कन्नौजिया ने कहा कि केंद्र सरकार के जरिए गरीबों के लिए संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी गरीबों के लिए बेहद मुफीद है। इसमें ऐसे गरीबों के घर का सपना साकार हो रहा है, जो आर्थिक कमजोरी से अपना घर नहीं बनवा पा रहे थे। प्रधानमंत्री के जरिए सम्मान पाने का नगर पंचायत हरिहरपुर को अवसर मिला, यह खबर सुनकर बेहद प्रसन्नता हुई। उन्होंने बेहतर तरीके से कार्य करने में पूर्व चेयरमैन रवींद्र प्रताप उर्फ पप्पू शाही और अधिशाषी अधिकारी की ओर से मिले सराहनीय योगदान की तारीफ की।

डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए नगर पंचायत हरिहरपुर का चयन होना जिले के लिए गौरव की बात है। नगर प्रशासन हरिहरपुर के जिम्मेदारों की ओर से बेहतर प्रयास किया गया। जिसका नतीजा है कि पहली जनवरी को प्रधानमंत्री के जरिए नगर पंचायत हरिहरपुर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें