फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर पहुंचे पीएम मोदी के भाई, बोले- '2024 में फिर बनेगी भाजपा सरकार'

Sat, 31 Oct 2020 09:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना के प्रचार-प्रसार अभियान के सम्मेलन में हिस्सा लेने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई
  • बोले- हर जरूरतमंद तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना एकमात्र लक्ष्य

 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार-प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रह्लाद दामोदर दास मोदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार-प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद दामोदर दास मोदी ने कहा कि 2024 में भी केंद्र में मोदी सरकार बनेगी। भाजपा की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 400 लोकसभा सीटें जीतने में सफल होगा। प्रधानमंत्री के कामकाज से जनता खुश है। हर जरूरतमंद तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम जारी है।

विज्ञापन


प्रह्लाद मोदी शनिवार की देरशाम वैष्णवी लॉन में आयोजित प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान गोरक्ष प्रांत के युवा सम्मेलन में हिस्सा लेने आए। इसका उद्घाटन किया फिर कहा कि संगठन का मकसद हर जरूरतमंद को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाना है।

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार में भी एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। प्रधानमंत्री के भाई ने कोरोना वायरस की चुनौती और लॉकडाउन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सही समय पर लॉकडाउन का फैसला लिया था। इस वजह से भारत ने कोरोना वायरस की लड़ाई मजबूती से लड़ी है। दुनिया के दूसरे देशों की अपेक्षा मृत्यु दर को कम रखने में कामयाबी मिली है।
विज्ञापन


कोरोना पर केंद्र सरकार की रणनीति पूरी दुनिया में नजीर बनी है। प्रह्लाद मोदी ने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी ने पैसे की कमी की वजह से इलाज की चुनौतियों का सामना किया था। लिहाजा, आयुष्मान योजना लेकर आए। अब जरूरतमंद परिवारों को सालाना पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मिल रहा है। जनधन योजना से युवा, किसान, महिला सहित हर जरूरतमंद को मजबूती मिली है।

 

उज्ज्वला योजना ने करोड़ों की माताओं के आंसू पोछे

कार्यक्रम का संचालन मधु पांडेय व जगनैन सिंह नीटू ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठक जयघोष महाराज, राष्ट्रीय उपाध्याय आशीष वाजपेयी, राष्ट्रीय महामंत्री महामंडलेश्वर सरोजनी गिरी, उत्तर प्रदेश युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष अजित बरनवाल, विभा बरनवाल, सत्येंद्र साहनी, श्याम रतन, अमित दुबे, स्नेहलता मिश्रा, नेहा चौधरी, कंचन सोनी, गिरिजेश अग्रवाल, प्रवीण सिंह मौजूद रहे।  

प्रह्लाद मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, उसके केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं। नरेंद्र मोदी ने बचपन में जो दर्द झेला था, उसे देश की जनता को न झेलना पड़े, इसलिए 177 तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कराईं हैं। नरेंद्र मोदी ने बचपन में चूल्हे पर मां को खाना पकाते और धुएं की वजह से आंखों से आंसुओं को निकलते देखा था। इसी से प्रेरणा ली और उज्ज्वला योजना की शुरूआत कर दी। अब माताओं व बहनों को लकड़ी से चूल्हे पर खाना बनाने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह योजना करोड़ों माताओं की आंसू पोछ रही है।

पहले कागजों में बनती थीं सड़कें
प्रह्लाद मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों में सड़कें कागजों पर बनती थीं पर अब ऐसा नहीं है। प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के तहत सड़कों की निगरानी की जाती है। जहां गड़बड़ी होती है, वहां प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया जाता है। सड़क की गुणवत्ता बेहतर हो, यही प्रयास रहता है। प्रह्लाद मोदी गोरखपुर के सर्किट हाउस में रुके हैं। वह रविवार को सुबह आठ बजे गोरखपुर से रवना होंगे। सर्किट हाउस में भी तमाम लोगों से मुलाकात की।



 
विज्ञापन

हर जरूरतमंद को लाभ दिलवाना लक्ष्य

प्रह्लाद मोदी ने कहा कि संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी, कार्यकर्ता हर उस पात्र व्यक्ति तक पहुंचे जिन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यदि अफसर समस्या के समाधान में रुचि न लें तो सीधे प्रदेश इकाई को बताएं। प्रदेश इकाई स्तर से राष्ट्रीय संगठन को जानकारी दी जाएगी। हर व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, यह दायित्व जिम्मेदारी से निभाना है। जन-जन को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा जाए ताकि भ्रष्टाचार से मुक्त व्यवस्था बनाई जा सके।

गुरु गोरखनाथ के दर्शन किये
पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी देरशाम गोरखनाथ मंदिर गए। वहां गुरु गोरखनाथ के दर्शन किए। इस बीच राष्ट्र वंदन समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय खेमका, प्रदेश संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी, मुकेश दुआ और संजीव सोढ़ी ने उन्हें सम्मानित किया। राष्ट्र वंदन समिति की ओर से भारत माता का चित्र भेंट किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें