फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: पीएम मोदी ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज का किया लोकार्पण, बोले- मेडिकल हब बनने जा रहा प्रदेश

Mon, 25 Oct 2021 04:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।

सार

उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वस्थ भारत समर्थ भारत के तहत नौ मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ हो रहा है। 70 साल में सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज बने थे।
विज्ञापन
वर्चुअल लोकार्पण करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज खुलने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। प्रदेश मेडिकल हब बनने जा रहा। यहां की धरती से तमाम डॉक्टर उपजेंगे।
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वस्थ भारत समर्थ भारत के तहत नौ मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ हो रहा है। 70 साल में सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज बने थे। पीएम स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया कराया जाएगा। 30 मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। 14 नए मेडिकल कॉलेज का काम शुरू हो चुका है। सीएम ने कहा कि कोरोना में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। हर जिले में आईसीयू खुले हैं।

इस दौरान देवरिया में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा, डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्रा, प्राचार्य डॉ. एन वर्मा, सीएमओ डॉ. आलोक पाडेय, डॉ. एचके मिश्र, डॉ. आरके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें