प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सुनने के लिए आने वाली जनता को कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पांच गेट बनाएं जाएंगे। यहां से जनता को कार्यक्रम स्थल पर भेजा जाएगा। यहां पर मेंटर डिरेक्टर मशीन हर गेट पर रहेगी। उससे गुजर कर लोगों को जाना होगा। इसके लिए विशेष जांच दस्ता भी लोगों की जांच करेगा। उसके बाद कार्यक्रम में व्यक्ति प्रवेश करेगा।
ड्रोन कैमरे की निगरानी में होगी सभा
कार्यक्रम की ड्रोन कैमरे से निगरानी होगी। इंस्पेक्टर की निगरानी में ड्रोन उड़ाकर कार्यक्रम की निगरानी की जाएगी, ताकि हर गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल सके। अगर कहीं गड़बड़ी दिखेगी तो सुरक्षाकर्मी वहां पर पहुंचकर जांच करेंगे।
आसपास के गांवों रहेगी पुलिस की नजर
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पर और कोई बाहरी आकर कार्यक्रम को प्रभावित न करे, उसके लिए आसपास गांवों में पुलिस की विशेष नजर रहेगी। कार्यक्रम समाप्त होने तक पुलिस की टीम इर्द-गिर्द के गांवों में भ्रमण करती रहेगी।
सुरक्षा कर्मियों का आना हुआ शुरू
पीएम की सुरक्षा में लगने वाले पुलिस विभाग के अधिकारियों का जनपद में आना शुरू हो गया है। पुलिस मुख्यालय से सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए कुछ एसपी व एएसपी आ चुके हैं। वहीं सुरक्षा में बाहर से आने वाले पुलिस कर्मियों की ड्यूटी कार्ड के लिए पुलिस लाइंस में कई काउंटर बनाए गए हैं, जहां उन्हें ड्यूटी कार्ड वितरित किया जाएगा।