सफेद पट्टी लगाने से कोहरे में दिखाई देगी सड़क
कार्यदायी संस्था ने रविवार को महावीर छपरा से सेवई तक अस्थायी डिवाइडर बनाकर हाईवे पर सफेद पट्टी लगाई। इससे कोहरे में वाहन चालकों को मदद मिलेगी। सड़क के बीच सफेद पट्टी लगाने के लिए करीब चार घंटे तक सड़क वनवे की गई थी, जबकि रात में पूरी सड़क यातायात के लिए खोल दी गई थी।
क्षेत्र के ककराखोर निवासी ड्राइवर महेंद्र यादव ने बताया कि सेवई बाजार में सड़क वनवे होने से हादसे का जोखिम बढ़ गया था, जबकि सफेद पट्टी के सहारे कोहरे में वाहन चलाने में मदद मिलती है। क्षेत्र के महावीर छपरा निवासी अधिवक्ता रामप्रताप शर्मा ने कहा कि कोहरे के सीजन में नेशनल हाईवे पर लापरवाही से हादसे का जोखिम बढ़ जाता है।