गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। गुरुवार यानी आज पेट्रोल के दाम में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। ऐसे में यह 98.65 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं डीजल का दाम भी नहीं बढ़ा है। ऐसे में यह 89.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं तरल ईंधन के दाम बढ़ने से लोगों में दिन-ब-दिन बेचैनी बढ़ती जा रही है।
पेट्रोल पंप संचालक राजेश सिंह कहते हैं कि लगातार दाम बढ़ने से बहुत से लोग कार छोड़कर दोपहिया वाहन इस्तेमाल करने लगे हैं। रोजाना पचास रुपये तक पेट्रोल खरीदने वाले दोपहिया वाहन चालक अब बहुत कम होते जा रहे हैं। जो लोग हर समय वाहन से आना जाना करते थे वे भी अब कार और बाइक पूलिंग कर रहे हैं।
राजेश सिंह कहते हैं कि पंप के खर्च कम नहीं हुए लेकिन बिक्री गिरने से आमदनी घटती जा रही है, पंप संचालन भी मुश्किल होता जा रहा है।