फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: त्योहार के उत्साह में कोरोना से बेपरवाह हुए लोग, कही भारी ना पड़ जाए ये गलती

Tue, 02 Nov 2021 05:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।

सार

बाजार में खरीददारी के वक्त मास्क से मुंह व नाक अच्छी तरह से ढककर रखें। एक-दूसरे से उचित दूरी बनाकर रहें। दुकान में प्रवेश करते और निकलते वक्त हाथों को अच्छी तरह सैनिटाइज करना न भूलें।
विज्ञापन
बाजार में जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में धनतेरस, दीपावली, भाई दूज, छठ पूजा। इस माह त्योहारों की शृंखला है। लोग उत्साह में हैं। कोरोना की भयावहता जेहन से उतर चुकी है। बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। सोशल डिस्टेंसिंग का कहीं भी पालन नहीं हो रहा है। कम ही लोग मास्क का उपयोग कर रहे हैं। ऐसी ही बेपरवाही पिछले साल भी अक्तूबर और नवंबर माह में देखी गई। फरवरी आते-आते कोरोना के मामले तेजी से बढ़े और सैकड़ों लोग काल के गाल में समा गए।

विज्ञापन


मंगलवार को धनतेरस के मौके पर बाजारों में खरीदारी करने आए ज्यादातर लोगों को कोरोना संक्रमण का ख्याल नहीं रहा। बर्तन, कपड़ा, आभूषण, मिष्ठान आदि की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ रही। मालवीय रोड, जलकल रोड, छहमुखी चौराहा, अंसारी रोड, नई बाजार, सीसी रोड आदि जगहों पर लोग धक्का-मुक्की करते हुए खरीदारी कर रहे थे। दुकानदार भी कोरोना के प्रति बेपरवाह दिखे।

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के एमडी मेडिसिन डॉ. विजय गुप्ता का कहना है कि हर कोई हर कदम पर कोरोना को लेकर पूरी सावधानी बरते। कोविड टीकाकरण नहीं कराए हैं तो खुद के साथ घर-परिवार को सुरक्षित बनाने के लिए जल्द से जल्द टीका लगवा लें। कहा कि पटाखों की चंद सेकेंड की रोशनी और धमक पूरे जीवन को स्याह बना सकती है। पटाखों से पूरी तरह से तौबा करने में ही सच्ची समझदारी है। पटाखों का शोर और उसका धुआं हमारी सांसों और फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

ऐसे बरतें सावधानी

बाजार में खरीददारी के वक्त मास्क से मुंह व नाक अच्छी तरह से ढककर रखें। एक-दूसरे से उचित दूरी बनाकर रहें। दुकान में प्रवेश करते और निकलते वक्त हाथों को अच्छी तरह सैनिटाइज करना न भूलें। बाजार से लौटने पर जूते-चप्पल बाहर ही उतार दें। बाजार से लाए गए सामान थोड़ी देर के लिए खुले में रख दें। अच्छी तरह से साबुन-पानी से हाथ धुलने के बाद ही घर के किसी सामान को हाथ लगाएं।

दुकानदार भी बरतें सावधानी
दुकानदार भी इस बात का पूरा ख्याल रखें कि वे दुकान-शो रूम पर पूरे समय मास्क लगाकर रहें।  बीच-बीच में हाथों की स्वच्छता का भी ख्याल रखें। क्योंकि वे दिनभर में न जाने कितने लोगों के संपर्क में आते हैं। इसलिए खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए इसे अपनाना बहुत जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें