भाई के ऑपरेशन के लिए रुपयों का इंतजाम करने के बाद डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर में ले गए। 26 सितंबर को तीन घंटे ऑपरेशन थिएटर में रखने के बाद डॉक्टर ने अगले दिन ऑपरेशन की बात कहते हुए और रुपयों की मांग की। इसपर संतोष ने आपत्ति जताई तो बुधवार की रात मरीज को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें: इंसान ही नहीं जानवरों में भी होता है रेबीज, एनआरसीई हिसार में होती है इसकी जांच
उन्हें बताया गया कि मशीन को ठीक होने में अभी महीने भर लगेंगे, तब तक हड्डी खराब हो जाएगी। इससे परेशान परिजन अशोक को प्राइवेट नर्सिंग होम लेते गए। भाई संतोष ने बताया कि वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे। इस संबंध में देर रात एम्स के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका पक्ष नहीं मिला सका।