केस एक
दक्षिणी बेतियाहाता के सुशील पांडेय को गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस से जाना था। स्टेशन पर जब वे पहुंचे तो पता चला कि अभी जनरल टिकट नहीं मिल रहा है। उन्होंने 250 रुपये जुर्माना और 450 रुपये किराया देकर टिकट बनवाया, तब जाकर ट्रेन से जा सके।
केस दो
शिवाजीनगर कॉलोनी के निखिल कुमार को गोरखधाम एक्सप्रेस से दिल्ली जाना था। लेकिन स्टेशन पर उन्हें टिकट नहीं मिला। फिर उन्होंने जुर्माना और किराया देकर यात्रा शुरू की। निखिल ने बताया कि इतने किराए में वे स्लीपर श्रेणी में यात्रा कर लिए होते।