फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: जाम से निजात दिलाने के लिए पार्किंग की होगी व्यवस्था, बनाए जाएंगे ट्रैफिक वालंटियर

Fri, 17 Sep 2021 02:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए एडीजी जोन ने एक बार फिर शुरू की कवायद। नगर आयुक्त, एसपी ट्रैफिक को दी गई जिम्मेदारी, खोजेंगे स्थायी समाधान।
विज्ञापन
एडीजी अखिल कुमार ने एसपी सिटी सोनम कुमार, एसपी यातायात व सीओ कैंट से मोहद्दीपुर में जाम का कारण पूछा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एडीजी अखिल कुमार ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर कवायद शुरू की। एडीजी मोहद्दीपुर पहुंचे और वहां पूर्व में कराए गए इंतजाम को दरकिनार देखकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने चौराहे पर फिर कॉरिडोर बनाने का आदेश दिया। इसके साथ ही नगर आयुक्त अविनाश सिंह, एसपी सिटी सोनम कुमार, एसपी ट्रैफिक आरएस गौतम के साथ जाम से निपटने के इंतजामों पर चर्चा की। नगर आयुक्त और एसपी ट्रैफिक को आपसी सामंजस्य बैठाकर स्थायी पार्किंग की व्यवस्था करने और  हर चौराहे के लिए ट्रैफिक वालंटियर तैयार करने को कहा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एडीजी ने पदभार संभालने के साथ ही यातायात को लेकर काम शुरू किया था। मोहद्दीपुर से इसकी शुरुआत की थी और इसका असर भी हुआ था, लेकिन फिर ट्रैफिक पुलिस ने उसे आगे नहीं बढ़ाया। जबकि, लोगों का चौराहों पर यातायात व्यवस्ता सुधारने के लिए फीडबैक भी लिया गया था। अब उसी पुराने फीडबैक की एडीजी ने समीक्षा कर नए आदेश जारी कर दिए हैं। एडीजी ने कहा कि लगातार शिकायतें मिल रही हैं, इसमें जो सुधार हो सकता है, उसे तत्काल किया जाए।
 
पार्किंग खोजकर बताएं, तय की जाएगी रेट लिस्ट
शहर में कहां और कितने पार्किंग के स्थान हैं, उसकी जानकारी नगर निगम से मांगी गई है। नगर आयुक्त से एडीजी ने कहा कि हर जगह पार्किंग को चिह्नित कर वहां पर रेट तय कर दिया जाए तो बहुत हद तक जाम से निजात मिल सकती है। शहर के प्रमुख चौराहों, मार्केट सहित अन्य जगहों पर पार्किंग के बारे में जानकारी देने वाले बोर्ड लगवाए जाएं। आसपास पार्किंग की सूचना देने के साथ-साथ पार्किंग की रेट लिस्ट भी चस्पा होगी। यदि कोई ठेकेदार या प्राइवेट पार्किंग संचालक ज्यादा पैसा लेता है तो इसकी सूचना देने के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वालंटियर की मदद से जानेंगे जाम की स्थिति

एडीजी ने एसपी ट्रैफिक को जिम्मेदारी दी कि वह हर चौराहे के लिए वालंटियर तैयार करें। उनका एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं, ताकि विभिन्न जगहों पर लगने वाले जाम की सूचना ट्रैफिक पुलिस को मिल सके। ग्रुप में लगातार किस चौराहे पर जाम लगा, इसकी सूचना साझा की जाएगी तो पुलिस भी पहुंचकर उसका समाधान कर सकेगी।
 
यातायात सुधार को होंगे यह काम
  • मोहददीपुर में फिर से बाईलेन बनाने के लिए भी काम होगा।
  • सड़कों पर खड़े बिजली के पोल हटाए जाएंगे, मूर्तियों को व्यवस्थित किया जाएगा।
  • रुस्तमपुर में अंडरपास बनाने के लिए भी प्रपोजल दिया जाएगा।
  • शहर में चलने वाले निर्माण कार्य के बारे में विभिन्न विभागों से सूचना लेकर जनता को दी जाएगी।
  • रेडियो और अन्य डिजिटल माध्यमों से जनता को समय-समय पर जाम के बारे अलर्ट करने किया जाएगा।
 
आईटीएमएस को सक्रिय करने को हुई बैठक
शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर लगाए गए इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) को सक्रिय करने के संबंध में नगर आयुक्त अविनाश सिंह और एडीजी अखिल कुमार की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इस योजना के तहत 50.25 करोड़ रुपये से शहर के काली मंदिर, गोलघर गणेश चौक, कचहरी चौराहा, बेतियाहाता चौक, ट्रांसपोर्ट नगर चौक, नौसड़ तिराहा, मोहद्दीपुर चौक, पैडलेगंज एवं रूस्तमपुर चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल की स्थापना की गई है, जिसमें इंटरनेट सक्षम यातायात संकेत, यातायात निगरानी, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली और सार्वजनिक उद्घोषणा के यंत्र सम्मिलित है। नगर आयुक्त ने बताया कि उक्त कार्य की लागत पांच वर्षों के रखरखाव सहित 2.82 करोड़ रुपये है। इससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को और भी सुदृढ़ और सुरक्षात्मक बनाने के लिए बैठक की गयी। बैठक में उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें