एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी का निर्देश है कि जनता ही सर्वोपरि के उद्देश्य के लिए अब हर थाने में महिला सिपाही या उनके न होने पर पुरुष सिपाही आने वाले फरियादियों का कुर्सी से खड़े होकर हाथ जोड़कर नमस्ते कर अभिवादन करेंगे।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हैवानित: झाड़ी में ले जाकर मानसिक बीमार युवती से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश; केस दर्ज
उसके बाद फरियादी को जल पिलाया जाएगा। फिर फरियादी को थाना प्रभारी के कक्ष में बैठाकर सम्मानपूर्वक उनकी फरियाद सुनी जाएगी और उसका निस्तारण किया जाएगा। ताकि मित्र पुलिस की अवधारणा साकार हो सके। यह प्रतिदिन किया जाएगा।
आदेश मिलने के बाद एडीजी कैंट थाने पहुचे तो कुछ देर बाद एक बुजुर्ग व दो महिला फरियादी आईं। एडीजी खुद खड़े होकर झुककर हाथ जोड़ उनका स्वागत किया। साथ ही महिला व पुरुष सिपाहियों को तरीका बताया कि इस तरह ही उन्हें हमेशा करना है। स्वागत के बाद तीनों फरियादियों को इंस्पेक्टर के कमरे में बिठाया गया और पानी पिलाकर फरियाद सुनी गई। इस दौरान इंस्पेक्टर कैंट रणधीर मिश्र व सभी चौकी इंचार्ज मौजूद रहे।