फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इस बार सांसद रवि किशन ने ली चुटकी, कहा- विधायक जी! लागतआ की आजकल बादाम खात बाड़अ

Fri, 23 Feb 2024 05:59 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

गीडा में आयोजित कार्यक्रम में सांसद रवि किशन ने अपने संबोधन में सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ला का जिक्र करते हुए कहा कि विधायक जी तोहार यादाश्त बढ़ल बा।
विज्ञापन
मंच से संबोधित करते सांसद रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गीडा में आयोजित कार्यक्रम में सांसद रवि किशन ने अपने संबोधन में सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ला का जिक्र करते हुए कहा कि विधायक जी तोहार यादाश्त बढ़ल बा। कुल काम गिना देहलअ, लागत बा आजकल बादाम खात बाड़अ। यह सुनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलखिलाकर हंस पड़े।

विज्ञापन


दरअसल, कार्यक्रम की शुरूआत में स्थानीय विधायक प्रदीप शुक्ला को स्वागत भाषण के लिए बुलाया गया। विधायक ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को गिनाया। इसके बाद सांसद रविकिशन का नंबर आया। रविकिशन ने विधायक की तारीफ करते हुए कहा कि विधायक जी पूरा लिस्ट रट लेहले बाड़न।

मंच पर बैठे-बैठे हंसते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
लागतआ आजकल बादाम रोज खात बाड़न। इस पर मुख्यमंत्री समेत सभी लोग हंस पड़े। सांसद यहीं नहीं रुके, बोले महराज जी जितना पत्थर वाराणसी में प्रधानमंत्री का लगा है, आपके आशीर्वाद से उतना ही मेरे नाम का पत्थर गोरखपुर में भी लगा है। इस पर सीएम ने खूब ठहाके लगाए। खजनी के विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीराम चौहान का नाम लेते हुए कहा कि अभी महराज जी ने आपके बारे में कई गूढ़ बातें बताई हैं। इस पर फिर सब लोग हंसने लगे।

सीएम जब बोलने उठे तो प्लास्टिक पैकेजिंग मैटेरियल का जिक्र करते हुए कहा कि सजना-संवरना बड़ा जरूरी है। आप लोगों ने रवि किशन की फिल्म देखी होगी। हाथ उठवाकर लोगों से हामी भरवाने के बाद सीएम ने कहा कि शूटिंग से पहले ये लोग अपने चेहरे पर बड़ा डेंटिंग-पेंटिंग करते हैं। इस पर एक बार फिर पूरा पंडाल ठहाके लगा।
विज्ञापन

मंच पर बैठे-बैठे खूब खिलाखिला कर हंसने लगे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी मंच पर ही बैठ- बैठे अचानक जोर से खिलखिलाकर हंसने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें