गीडा में सीख रहे हुनर, यहीं पाएंगे काम
सीएम ने नाइलिट के पहले बैच में नामांकन पाने वाले पांच छात्र-छात्राओं कोकिला साहनी, श्वेता गौतम, रौशनी, शनि कुमार व राहुल को नामांकन प्रमाण पत्र देने के बाद कहा कि प्रतिभाशाली युवाओं के स्किल को बढ़ाने के लिए गीडा में नाइलिट के स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण हो रहा है। पहले युवा नौकरी के लिए भटकते थे, अब यही ट्रेनिंग लेकर नौकरी हासिल कर लेंगे।
पहले गुमटी खोलने से डरते थे, आज करोड़ों का निवेश
सांसद रविकिशन ने कहा कि उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश की छवि से निकाल कर मुख्यमंत्री ने सुरक्षित निवेश का प्रदेश बना दिया है। एक दौर था जब यहां लोग ठेला व गुमटी खोलने से पहले डरते थे। आज बड़ी-बड़ी कंपनियां करोड़ों रुपये का निवेश हो रहा है।