फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आयुष विश्वविद्यालय में एक फरवरी से चलेगी ओपीडी, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

Mon, 30 Jan 2023 12:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कुलपति डॉ. एके सिंह ने बताया कि ओपीडी के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से एक फरवरी का समय मिला है। बताया कि पहले चरण में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी की ओपीडी शुरू होगी। दूसरे चरण में योगा और नेचुरौपैथी की ओपीडी चलाई जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में भटहट के पिपरी स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में एक फरवरी से ओपीडी की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कुलपति डॉ. एके सिंह, डीएम कृष्णा करूणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने रविवार को तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


कुलपति डॉ. एके सिंह ने बताया कि ओपीडी के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से एक फरवरी का समय मिला है। बताया कि पहले चरण में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी की ओपीडी शुरू होगी। दूसरे चरण में योगा और नेचुरौपैथी की ओपीडी चलाई जाएगी। बताया कि विश्वविद्यालय में डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए भी शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी अनुमित भी मिल गई है।
विज्ञापन


इन पदों पर होनी है नियुक्ति
सहायक आचार्य :10
सहायक आचार्य योग एवं नेचुरोपैथी : 2
होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी : 1
यूनानी चिकित्साधिकारी :1
रिसर्च ऑफिसर : 1
स्टाफ नर्स : 3
फार्मासिस्ट आयुर्वेद : 3
फार्मासिस्ट यूनानी : 1
फार्मासिस्ट होम्योपैथी : 1
कनिष्ठ सहायक : 2
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें