फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रंगदारी मामले में हिस्ट्रीशीटर रंजीत निषाद गिरफ्तार, जमीन रजिस्ट्री करने का बना रहा था दबाव

Mon, 30 Jan 2023 11:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 27 जनवरी को रंजीत निषाद अपने तीन-चार साथियों के साथ रिया के घर पहुंच गया और पति पर जमीन बेचने के लिए दबाव बनाने लगा। जमीन न देने की स्थिति में तीन लाख रुपये रंगदारी मांगने लगा। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने रंजीत, अमित शुक्ला और चार-पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर रंजीत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी रंजीत निषाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन रजिस्ट्री न करने पर युवक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले में रविवार को केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में कैंट पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी की पहचान बेलीपार के भौवापार निवासी हिस्ट्रीशीटर रंजीत निषाद उर्फ पप्पू निषाद के रूप में हुई। वर्तमान में वह कूड़ाघाट में रहता है। प्रभारी निरीक्षक कैंट ने बताया कि सिंघड़िया निवासी रिया निषाद ने केस दर्ज कराया था।

रिया ने बताया कि उनके पति रतन लाल निषाद पर रंजीत निषाद जबरन जमीन रजिस्ट्री करने का दबाव बना रहा है। नहीं मानने पर चार-पांच महीनों से धमकी दे रहा है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 27 जनवरी को रंजीत निषाद अपने तीन-चार साथियों के साथ रिया के घर पहुंच गया और पति पर जमीन बेचने के लिए दबाव बनाने लगा। जमीन न देने की स्थिति में तीन लाख रुपये रंगदारी मांगने लगा। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने रंजीत, अमित शुक्ला और चार-पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर रंजीत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें