फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आज से मेडिकल कॉलेज में गंभीर बीमारियों की ओपीडी शुरू, सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बैठेंगे 14 विशेषज्ञ डॉक्टर

Tue, 23 Nov 2021 10:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बीआरडी के प्राचार्य ने बताया कि मरीजों का पर्चा सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में ही बनाया जाएगा। इसके लिए कंप्यूटर और अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं। पर्चा कटवाने के बाद मरीज संबंधित विभाग में जाकर इलाज करा सकेंगे।

 
विज्ञापन
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में मंगलवार से गंभीर बीमारियों की भी ओपीडी शुरू हो जाएगी। इस ब्लॉक में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, कैंसर सर्जरी आदि के 14 विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार को 14 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का निरीक्षण किया। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में चार विभागों न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरो सर्जरी और यूरोलॉजी की ओपीडी रोजाना संचालित की जाएगी। जबकि नेफ्रोलॉजी और कैंसर सर्जरी की ओपीडी सप्ताह में तीन दिन चलेगी। नेफ्रोलॉजी की ओपीडी सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी, जबकि कैंसर सर्जरी की ओपीडी मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेगी। इन दोनों विभागों में एक-एक चिकित्सक ही मिले हैं।

जल्द ही शुरू होगी मरीजों की भर्ती
बीआरडी के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि इस ब्लॉक में इको, ईसीजी, टीएमटी व पैथोलॉजी की सुविधाएं मिलेंगी। नेहरू अस्पताल व अन्य सरकारी अस्पतालों से रेफरल मरीजों का भी इलाज होगा। जल्द ही मरीजों की भर्ती शुरू होगी। इसके बाद से गंभीर मरीजों को कही और जाने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन


सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बनेगा पर्चा  
बीआरडी के प्राचार्य ने बताया कि मरीजों का पर्चा सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में ही बनाया जाएगा। इसके लिए कंप्यूटर और अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं। पर्चा कटवाने के बाद मरीज संबंधित विभाग में जाकर इलाज करा सकेंगे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें