फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट में नौकरियों की भरमार, यहां आज ही करें आवेदन

Tue, 08 Sep 2020 09:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

गोरखपुर क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय की ओर से ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। चार कंपनियां युवाओं को कोरोना संकट के दौर में नौकरी के अवसर मुहैया कराएंगी। इच्छुक युवा sewayojan.up.nic.in पर 11 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

विज्ञापन


आवेदनों की स्क्रीनिंग करने के बाद विभाग की ओर से दस्तावेजों का सत्यापन कर उन्हें संबंधित कंपनियों के पास भेज दिया जाएगा। कंपनियों की ओर वीडियो कॉल या फोन से युवाओं का साक्षात्कार लेकर नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। रोजगार मेले से जुड़ी समस्त जानकारी वेबसाइट पर मौजूद है।

 

विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन ही होगा स्वीकार

सहायक निदेशक सेवायोजन अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता बारहवीं निर्धारित की गई है। आयु 18-32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कंपनी और पद के मुताबिक चुने गए अभ्यर्थियों को 8500-12500 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

रोजगार मेले में शामिल होने वाली कंपनी और पद
  • कंपनी                                  पद
  • विनुथना फर्टिलाइजर         सेल्स रिप्रेजेंटेटिव
  • कल्याणी सोलर पावर        मल्टी टास्किंग
  • कंस्ट्रक्शन स्किल ट्रेनिंग    कंस्ट्रक्शन स्किल ट्रेनी
  • एक्जेंट एक्वा                    मल्टी टास्किंग

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें