फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में है नौकरी की तलाश, यहां होगा सपना साकार, ऐसे करें आवेदन

Thu, 17 Sep 2020 06:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित रोजगार मेला के ऑनलाइन आवेदन 22 तक
  • पांच कंपनियों विभिन्न पदों पर युवाओं को देंगी नौकरी का मौका
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से कोरोना संकट के दौर में घर बैठे युवाओं को नौकरी का अवसर मुहैया कराने के लिए रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। पांच कंपनियां 407 युवाओं को उनकी योग्यता के मुताबिक रोजगार का अवसर देंगी। इच्छुक युवा रोजगार मेला के लिए ऑनलाइन पंजीकरण (sewayojan.up.nic.in) पर 22 सितंबर को शाम पांच बजे तक कर सकते हैं।

विज्ञापन


सहायक निदेशक सेवायोजन अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि पंजीकरण के लिए युवाओं को क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय आने की जरूरत नहीं हैं। समस्त जानकारी वेबपोर्टल पर मौजूद है।

पंजीकरण कराने वाले युवाओं के दस्तावेजों का सत्यापन विभाग की ओर से किए जाने के बाद अभ्यर्थियों का ब्यौरा कंपनी को भेज दिया जाएगा। कंपनी की ओर से युवाओं का साक्षात्कार टेलीफोन और वीडियो कॉलिंग के माध्यम से लिया जाएगा।
विज्ञापन


चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी ऑनलाइन या क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय के मार्फत नियुक्ति पत्र प्रदान करेगी। रोजगार मेला में शामिल होने के लिए न्यूनतम अर्हता हाईस्कूल है। इंटर से लेकर स्नातक उत्तीर्ण युवा भी मेला में शामिल हो सकते हैं। आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक है। पद के मुताबिक मानदेय की सीमा 8500 से 12000 रुपये तक होगी।
 

विज्ञापन

ये पांच कंपनियां देंगी नौकरी का मौका

  • स्मार्टटच इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड- हेल्पर
  • कल्याणी सोलर पॉवर- मल्टीटास्किंग
  • मेक आर्गेनिक इंडिया- माकेर्टिंग इंडिया
  • स्कॉर्पिक्स इंडिया- बिजनेस स्पोर्ट एग्जीक्यूटिव
  • एक्जेंट एक्वा प्राइवेट लिमिटेड- मल्टीटास्किंग

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें