महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के अमड़ी मिश्रवलिया मार्ग स्थित गांव मिश्रवलिया के टोला गुलरभार के निकट रविवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे एक बाइक सवार दो युवक गिट्टी लदी ट्रक की चपेट में आ गए। जिस दौरान बाइक चालक एक युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया। जहां पर उसकी हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था।
बहुआर पुलिस चौकी इंचार्ज आरके सिंह ने बताया कि कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के बेलवा निवासी विजय विश्वकर्मा (30) एवं उनके साथी धीरज यादव (28) निवासी चटिया एक बाइक पर सवार होकर किसी कार्य के लिए बहुआर बाजार की तरफ आए हुए थे। जहां से कार्य पूरा कर वापस घर की तरफ लौट रहे थे।