फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर शहर का युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 54

Sun, 14 Jun 2020 09:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : AP
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को शहर के पादरी बाजार का रहने वाला एक युवक और कैंपियरगंज के इंदरपुर का रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद से कोरोना मरीजों की संख्या जिले में 165 हो गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि इसमें 102 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि मौत सिर्फ आठ मरीजों की हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 54 है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पादरी बाजार का रहने वाला 32 वर्षीय युवक छह जून को केरल से ट्रेन से आया था। रेलवे स्टेशन से उसे अभयनंदन इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। इस बीच थर्मल स्कैनिंग की गई तो उसकी शरीर का तापमान ज्यादा मिला।

इस पर उसे गीडा डेंटल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया। जहां से नौ जून को उसका नमूना लिया गया था। रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, कैंपियरगंज के इंदरपुर का रहने वाला 53 वर्षीय व्यक्ति मुंबई से आया था। वह गांव में होम क्वारंटीन था।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जाकर उसका नमूना लिया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिजनों को होम क्वारंटीन की सलाह दी गई है। इससे पूर्व कैंपियरगंज के इंदरपुर में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। जबकि एक ठीक होकर घर जा चुका है।

गांव को पहले भी हॉटस्पॉट घोषित किया जा चुका है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। गांव में सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए गए है। दोनों मरीजों को रेलवे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें