फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रक्तदान दिवसः अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर किया महादान

Sun, 14 Jun 2020 09:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
विश्व रक्तदान दिवस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन ने अपने सभी जिला एमएमजी अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सुबह 10 बजे शिविर की शुरुआत की गई थी। तमाम शहरों में सैकड़ों लोगों ने काफी उत्साह के साथ रक्तदान किया। रक्तदान महादान है के साथ लोग दूर-दूर से परिवार के साथ रक्तदान के लिए पहुंचे। बता दें कि आपके रक्त की एक यूनिट से चार मरीजों की जान बच सकती है। इस मौके पर यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना भी अमर उजाला के लखनऊ स्थित रक्तदान शिविर में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करना जरूरी है ताकि वह डरें नहीं। रक्तदान बड़ा काम है।

विज्ञापन


गाजियाबाद में पंचशील प्राइम से आए रमेशचंद शर्मा अपनी बेटी और बेटे के साथ रक्तदान के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वह अमर उजाला के नियमित पाठक हैं और हर बार रक्तदान के लिए परिवार के साथ आते हैं। ऐसे ही यूपी, उत्तराखंड के कई शहरों में रक्तदान शिविर में लोग महादान का संकल्प लेकर पहुंचे।

देखें हर शहर के अपडेटः
 
रामपुर:

रामपुर में राज्य मंत्री बलदेव औलख भी अमर उजाला के रक्तदान शिविर में पहुंचे। बता दें कि मुरादाबाद से संबंधित जिलों में 245 यूनिट रक्तदान हुआ है। इनमें मुरादाबाद में 91, अमरोहा में 57, संभल में 74 और रामपुर में 23 लोगों ने रक्तदान किया है।
विज्ञापन




प्रयागराज:
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रयागराज के बेली ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में महादानियों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। यहां कुल 101 यूनिट रक्तदान किया गया है। 



उत्तराखंडः

विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उत्तराखंड में भी महादानियों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक इस उपलक्ष में लोगों ने महादान कर लोगों की जान बचाने का भी संकल्प लिया। सुबह 10 बजे शिविर की शुरुआत की गई जो शाम तक चला।


लखनऊः

लखनऊ के रक्तदान शिविर में मंत्री सुरेश खन्ना पहुंचे।


वाराणसीः
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर आईएमए और दीनदयाल अस्पताल में लगे रक्तदान शिविर में लोगों ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने का संकल्प लिया। इसमे कोई तीन चार साल तो कोई दस साल से लगातार रक्तदान कर रहा है।


सीतापुरः
सीतापुर के मधु इंडिया में बिसवां विधायक महेंद्र यादव ने किया रक्तदान। इनके साथ ही दर्जनों लोगों ने भी यहां रक्तदान किया।
विज्ञापन


बहराइचः

बहराइच में भी कई लोगों ने किया रक्तदान। इस दौरान लोगों ने अपनी सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा और मास्क आदि पहनकर रक्तदान करने पहुंचे।


अंबडेकर नगरः

अंबेडकर नगर के टाडा अस्पताल में भी दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया। कोरोना काल में भी ऐसे जागरूक लोगों का रक्तदान करने के लिए सामने आना बड़ी मिसाल है।


बाराबंकीः

बाराबंकी में भी आज लोग रक्तदान करने पहुंचे। यहां 32 लोगों ने रक्तदान किया।


कानपुरः
विश्व रक्तदान दिवस के दिन अमर उजाला फाउंडेशन ने कानपुर सहित, इटावा, औरैया, जालौन, फतेहपुर, उन्नाव, बांदा, फर्रूखाबाद, कन्नौज, महोबा आदि जिलो में रक्तदान शिविर लगाए। इसमें फाउंडेशन की ओर से महादानियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।


गोरखपुरः
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गोरखपुर-बस्ती मंडल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रविवार सुबह रक्तदान शिविर की शुरूआत की गई। अभी तक गोरखपुर-बस्ती मंडल के विभिन्न जिलों में सैकड़ों लोगों ने रक्तदान कर किया है।


गाजियाबादः
गाजियाबाद में आज सुबह से ही लोग रक्तदान शिविर में रक्तदान करने पहुंच रहे हैं। नीचे दिख रही फोटो में वरुण जोशी हैं जो 24वीं बार रक्तदान कर रहे हैं। रक्तदान करने वाले दिलशाद को अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र ब्लड बैंक के परामर्शदाता विनोद ने दिया। वहीं भगत सिंह नाम के एक व्यक्ति के अलावा कई लोग अब तक रक्तदान कर चुके हैं।


बुलंदशहरः

बुलंदशहर में भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, सीएमएस दिनेश कुमार, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, राष्ट्र चेतना मिशन के संयोजक हेमंत सिंह ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ, दोपहर 12 बजे तक 20 लोगों ने किया रक्तदान।


आगराः

ब्रज रक्तदान में बढ़चढ़ कर भाग ले रहा है। अमर उजाला फाउंडेशन ने रविवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर विभिन्न जनपदों में शिविर लगाए हैं। इसमें फाउंडेशन महादानियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। शिविर में रक्तदाता बड़ी भागीदारी दिखा रहे हैं। आगरा अमर उजाला कार्यालय में अनिल कुमार मित्तल और जय प्रकाश धर्मानी ने सबसे पहले रक्तदान किया। एसएन मेडिकल कॉलेज की टीम इस शिविर में मौजूद है।


बरेलीः
बरेली रक्तदान शिविर में लोग कर रहे महादान। लोग अपनी जिम्मेदारी समझते हुए रक्तदान करने पहुंचे हैं।


लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी में रक्तदान शिविर शुरू, यहां पर लोग अच्छी संख्या में रक्तदान करने पहुंच रहे हैं। कोरोना का डर भी इन्हें नहीं रोक पा रहा।


हल्द्वानीः
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सेंट्रल अस्पताल, हल्द्वानी में रक्तदान शिविर शुरू हो गया है जिसमें लोग पहुंचकर समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।


वाराणसीः
वाराणसी में भी रक्तदान शिविर में लोग महादान के लिए पहुंच रहे हैं। यहां स्कूल के छात्राएं आदि भी पहुंची हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें