फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना से एक 35 साल के युवक की मौत, 4 दिन पहले ही मुंबई से आया था घर

Wed, 20 May 2020 09:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना से बुधवार को गोरखपुर में तीसरी मौत हुई। खजनी तहसील क्षेत्र के लाखुन बुजुर्ग गांव के 35 वर्षीय युवक ने बुधवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा है। वह कुछ दिन पहले ही मुंबई से लौटा था। इससे पहले नवापार गांव के बुजुर्ग और उनवल नगर पंचायत के वार्ड-संख्या तीन के बुजुर्ग की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खजनी थानाक्षेत्र के लाखुन बुजुर्ग गांव का रहने वाला 35 वर्षीय युवक 12 मई को पिकअप बुक करके मुंबई से लौटा था। उसे गांव के ही क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। बुधवार की सुबह उसे सांस लेने में तकलीफ हुई तो आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एंबुलेंस से बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

कोरोना वार्ड में भर्ती कराके इलाज शुरू किया गया। बुखार, जुकाम और सांस फूलने की समस्या के साथ ही युवक के यात्रा इतिहास को देखते हुए डॉक्टरों ने कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया। जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इस बीच युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

अधिकारियों ने क्या कहा

युवक की मौत की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची, वैसे ही हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि परिजनों और पुलिस की देखरेख में शव का अंतिम संस्कार राजघाट पर कराया गया है।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव को पुलिस प्रशासन की मदद से सील करा दिया गया है। पूरे गांव को सैनिटाइज कराया गया है। युवक के परिजनों की सूची तैयार कराई जा रही है। उसके संपर्क में आए अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। युवक की पत्नी और परिजनों को होम क्वारंटीन की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें