फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: बाइक के भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 30 Mar 2021 10:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले में गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बांसी-इटवा रोड पर जिगनीहवा चौराहे के पास बाइकों के आमने-सामने के टक्कर होने से एक की मौत हो गई, दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर पुलिस पहुंचकर दोनों को बांसी पीएचसी पहुंचाया। जहां घायलों की गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

 
क्षेत्र के जिगनीहवा चौराहे पर सोमवार ग्यारह बजे दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए। घटना उस समय घटी जब सड़क के किनारे बच्चे आने जाने वालों पर रगं फेंक रहे थे। क्षेत्र के मुकुंद जोत निवासी अफसर खान (25) पुत्र रहमान खान घर से बांसी की तरफ जा रहा था।

दूसरा बाइक सवार ग्राम पचार्ही कला सूरज प्रजापति (24) पुत्र गुलेशन इटवा की तरफ जा रहा था। रंग से बचने के लिए दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। घायलों को बांसी अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जहां रास्ते में अफसर की मौत हो गई। सूरज प्रजापति के इलाज के लिए परिजन लखनऊ ले गए एसओ गोल्हौरा ने बताया कि मोटर साइकिल पुलिस के कब्जे में है जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें