फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: डायरिया से एक की मौत, 26 नए लोग भर्ती

Mon, 04 Oct 2021 05:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

जिला अस्पताल में 24 घंटे में कई मरीज भर्ती कराए गए, एक गंभीर, सिसहनिया में फिर शुरू हुआ डायरिया का कहर
विज्ञापन
डायरिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर शहर में सोमवार को डायरिया पीड़ित महिला की मौत हो गई। वहीं एक मरीज की हालत को गंभीर देखकर गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जिले में 24 घंटे में 25 से अधिक लोग बीमार हो गए। डायरिया के बढ़ते मरीजों के कारण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की भी चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


शहर के सिसहनिया में सोमवार को 24 घंटे में चार मरीज सामने आए। उल्टी-दस्त की चपेट में आने से सुबह 10 बजे सिसहनिया के शमीमा खातून की मौत हो गई, उसके बाद अस्पताल में भर्ती उनके डायरिया पीड़ित पति बैतुल्लाह को घर बुलाया गया तो शव दफनाने का कार्य शुरू हुआ। इसी मोहल्ले की रिदा को निजी अस्पताल से गोरखपुर रेफर किया गया। जबकि डायरिया पीड़ित एक और महिला का निजी इलाज चल रहा है। सिसहनिया में ही पांच दिन पहले फैली डायरिया की चपेट में आने से 50 से अधिक लोग बीमार हुए हैं।

संयुक्त जिला चिकित्सालय में सोमवार दोपहर दो बजे तक 22 डायरिया पीड़ित मरीज भर्ती हुए, जबकि ओपीडी और इमरजेंसी से 50 से अधिक मरीजों को दवा देकर घर भेज दिया गया। सिसहनिया के ही चार मरीज को जोड़ने के बाद कुल भर्ती मरीजों की संख्या 26 हो गई है।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि संयुक्त जिला अस्पताल में 24 घंटे में 22 मरीज भर्ती हुए हैं। ये मरीज किसी एक क्षेत्र से नहीं आए हैं। विभिन्न क्षेत्रों के मरीज हैं। बारिश के कारण खाने-पीने या दूषित पानी पीने से लोग बीमार हो रहे हैं।

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि सिसहनिया में स्वच्छता का अभाव है। दूषित पानी या खान-पान में लापरवाही के कारण लोगों को डायरिया हुई होगी। जो मरीज सरकारी अस्पताल में नहीं भर्ती होते हैं, वे हमारे रिकॉर्ड में नहीं आते हैं। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें