फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत, दो जख्मी
विज्ञापन

उसका थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे के पास देर शाम हुआ हादसा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र के गोरखपुर नौगढ़ मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे के पास बुधवार देर शाम दो बाइक में आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो जख्मी हो गए । घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, हालत नाजुक देख उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चिलिहिया थाना क्षेत्र के सीतारामपुर टोला बनकटवा निवासी संदेश मिश्र (33) पुत्र बाल गोविंद, और उनके साथी विष्णु राय (40) निवासी गौरा बाजार बाइक से अपने एक दोस्त की दवा लेने के लिए गोरखपुर गए थे। रात करीब 8:30 बजे वे उसका थाना क्षेत्र के नौगढ़ गोरखपुर मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे के पास पहुंचे थे कि उसका थाना क्षेत्र के महुलानी गांव निवासी गणेश की बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में संदेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत नाजुक देख दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मामले की जांच में उसका पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें