गोरखपुर इलेक्ट्रिक बस की चालक पूजा का पर्स गायब।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर कैंट इलाके के गिरधरगंज बाजार में मंगलवार को खड़े चारपहिया का शीशा तोड़कर चोर महिला का पर्स लेकर फरार हो गए। पर्स में एक सोने की कील, एक सोने की अंगूठी, 25 सौ रुपये, पासपोर्ट, आधार, पैन, एटीएम कार्ड सहित अन्य कागजात थे। पीड़ित युवती पूजा प्रजापति पुत्री बेचन ने बुधवार को थाने पर तहरीर दी है।
पीड़िता डिभिया निवासी पूजा ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। वह शहर में चल रही इलेक्ट्रानिक बस को चलाती हैं। पूजा ने दिए तहरीर में लिखा है कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे चारपहिया से गिरधरगंज गई थीं।
वहां सड़क पर गाड़ी खड़ी कर वह सब्जी लेने चली गईं। वापस आईं तो गाड़ी के फाटक का शीशा टूटा था। अंदर सीट पर रखा पर्स चोरी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि पूजा नगर निगम से शुरू हुए महानगर वाली इलेक्ट्रिक बस की पहली और इकलौती महिला चालक हैं। गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बसों के शुभारंभ के समय सीएम योगी आदित्यनाथ भी पूजा के बस में सफर कर चुके है। कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।