फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: सब्जी विक्रेता की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

Mon, 15 Aug 2022 10:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शनिचरा गांव में 24 जून को गोली मारकर राजेंद्र दुबे की हत्या की गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। जांच के 45 दिन बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका, जिससे घटना का पर्दाफाश हो सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज इलाके के शनिचरा गांव में सब्जी विक्रेता राजेंद्र दुबे की हत्या में नामजद आरोपी पिंटू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस घटना का पर्दाफाश नहीं कर पा रही थी। इसी बीच वादी (मृतक के भाई) हरिनाथ के बयान के आधार पर नामजद आरोपी पर पुलिस ने कार्रवाई कर जैसे-तैसे घटना का पर्दाफाश कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, शनिचरा गांव में 24 जून को गोली मारकर राजेंद्र दुबे की हत्या की गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। जांच के 45 दिन बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका, जिससे घटना का पर्दाफाश हो सके।
विज्ञापन


इसी बीच राजेंद्र के भाई हरिनाथ ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वर्ष 1986 में कल्यानपुर गांव के रामदेव यादव की हत्या हुई थी। इसमें राजेंद्र दुबे आरोपी थे, लेकिन बाद में बरी हो गए थे। इसी खुन्नस में बेटे पिंटू यादव, जो बैंकाक में रहता है, उसने ही हत्या कराई है। इसी बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें