फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर वार: गोरखपुर में कल 57 हजार लोगों को लगेगी वैक्सीन, 200 से अधिक बनाए जाएंगे बूथ

Mon, 02 Aug 2021 10:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

तीन अगस्त को पूरे प्रदेश में एक दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस दिन जिले में रिकॉर्ड 57 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
गोरखपुर में वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में तीन अगस्त को 57 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए 200 से अधिक बूथ बनाए जाएंगे। कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग टीका लगाने के संबंध में गंभीर है। तीन अगस्त को पूरे प्रदेश में एक दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस दिन जिले में रिकॉर्ड 57 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए सोमवार को विभाग को बड़ी मात्रा में वैक्सीन भी मिल जाएगी। विशेष अभियान की शुरुआत शासन जनप्रतिनिधियों से कराना चाह रहा है। इसमें सांसद, मंत्री, विधायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि शुमार होंगे। महामारी के बीच 16 जनवरी से जिले में वैक्सीनेशन (टीकाकरण) की शुरुआत हुई।
विज्ञापन


विदेश जाने वाले लोगों के लिए केवल एक बूथ बनने से दिक्कत
विदेश जाने वाले लोगों के लिए केवल एक बूथ बनाया गया है। इसकी वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। यह बूथ जिला अस्पताल के एमआरआई सेंटर में बनाया गया है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को टीका लगवाने शहर में आना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि कम से ग्रामीण इलाकों में भी विदेश जाने वाले लोगों को कोविड का टीका लगाया जाए जिससे की लोग परेशान न हो।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि तीन अगस्त को विशेष टीकाकरण अभियान में 57 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए क्लस्टर अभियान के तहत बूथ बनाए जाएंगे। सोमवार को बड़ी मात्रा में वैक्सीन भी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें