बरहजिया ट्रेन की चपेट से बुजुर्ग की मौत
सलेमपुर। पिपरा नाजिर के समीप मंगलवार रात बरहजिया ट्रेन की चपेट से बुजुर्ग की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया। बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
नगर के पिपरा नाजिर वार्ड वार्ड निवासी बिजली प्रसाद (65) मंगलवार रात रेल लाइन पार कर रहे थे। इसी बीच जा रही बरहजिया ट्रेन की चपेट में आ गए और पत्थर से जा टकराए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बिजली प्रसाद की एक बेटी व चार बेटे हैं। दो बेटों की शादी हो चुकी है। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि मुझे इसकी सूचना नहीं मिली है।