फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीओपी: 25 प्रतिशत तक मिल सकती है सब्सिडी, उपायुक्त उद्योग ने बैठक में उद्यमियों को दी योजनाओं की जानकारी

Fri, 10 Dec 2021 04:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पिछली मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने उद्योगों से संबंधित केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देने की मांग की थी। इसी क्रम में उपायुक्त उद्योग रवि कुमार शर्मा ने गीडा सभागार में उद्यमियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
गोरखपुर टेराकोटा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपायुक्त उद्योग रवि कुमार शर्मा ने बृहस्पतिवार को उद्यमियों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत लोन लेने पर 25 प्रतिशत तक सब्सिडी मिल सकती है।

विज्ञापन


पिछली मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने उद्योगों से संबंधित केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देने की मांग की थी। इसी क्रम में उपायुक्त उद्योग रवि कुमार शर्मा ने गीडा सभागार में उद्यमियों के साथ बैठक की। उन्होंने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को प्रोत्साहन के लिए प्रादेशिक पुरस्कार योजना, उद्यम प्रोत्साहन नीति 2017, फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री पॉलिसी 2017, उत्तर प्रदेश सूक्ष्म एवं लघु तकनीकी उन्नयन योजना, औद्योगिक निवेश एवं रोजगार पालिसी आदि उद्योगों से संबंधित नीतिगत विषयों पर जानकारी दी।

साथ ही ऋण से संबंधित योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना, एमएसई सीडीपी कलस्टर एवं ओडीओपी कलस्टर के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष दीपक कारीवाल, अशोक साव, सुधांशु टिबड़ेवाल, चैंबर के आकाश जालान, प्रवीण मोदी, आरएन सिंह, रमाशंकर शुक्ला आदि उद्यमी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें