एम्स में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अब स्पेशल क्लीनिक शुरू हो गईं हैं। सात विभाग मिलकर 13 स्पेशल क्लीनिक संचालित कर रहे हैं। इसमें गर्भस्थ शिशु के इलाज और स्तन कैंसर के इलाज तक की क्लीनिक शामिल है।
बाल रोग विभाग तीन स्पेशल क्लीनिक का संचालन कर रहा है। इसमें बच्चों में होने वाली न्यूरोलॉजिकल बीमारियों, अस्थमा और कुपोषण का निदान किया जा रहा है। एम्स निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने कहा कि एम्स में सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। स्पेशल क्लीनिक के संचालन से गंभीर मरीजों का बेहतर इलाज होगा। जल्द ही कुछ सुपर स्पेशियालिटी की ओपीडी भी शुरू की जाएगी।
फीटल मेडिसिन गुरुवार स्त्री एवं प्रसूति रोग
ग्लूकोमा बुधवार नेत्र रोग