गुलरिहा इलाके के एक गांव में किशोर पर तीन साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। आरोप है कि बच्ची के परिवार के सदस्य उलाहना देने गए तो आरोपी के घरवालों ने उन्हें मारपीट दिया। आरोपित किशोर के परिवार के लोगों ने पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप लगाकर बच्ची के परिवार के सदस्यों पर केस दर्ज कराया है। बच्ची के पिता ने पुलिस अधिकारियों से फरियाद की तो उसकी तहरीर पर केस दर्ज किया गया।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। गांव की एक महिला का आरोप है कि वहीं के एक परिवार के किशोर ने उसकी मासूम बेटी के साथ अश्लील हरकत की है। पुलिस को पुरानी रंजिश में मारपीट की जानकारी मिली थी। आरोपी किशोर और उसके परिवार के सदस्यों पर केस नहीं दर्ज किए जाने पर महिला के पति ने पुलिस अधिकारियों से एसओ की शिकायत की।
उसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। किशोर के परिवार के सदस्यों का कहना है कि पुरानी रंजिश में मंगलवार को मारपीट हुई थी। उसका केस दर्ज कराने पर उनके घर के किशोर पर अश्लील हरकत करने और मारपीट का आरोप लगाया गया। इंस्पेक्टर मनोज राय का कहना है कि दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।