फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: बीएससी मैथ-बॉयो में ओबीसी कोटा की सीटें भरीं, काउंसिलिंग के तीसरे दिन 411 का हुआ दाखिला

Tue, 21 Sep 2021 08:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

गोरखपु विश्वविद्यालय में बीएससी बॉयो और बीएससी मैथ में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले जिन अभ्यर्थियों का प्रवेश सीटें भर जाने की वजह से नहीं हो सका है वे बीएससी होमसाइंस में दाखिला ले सकते हैं। इन अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 23 सितंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
दीक्षा भवन में विद्यार्थियों ने प्रवेश लेते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीएससी मैथ-बॉयो में ओबीसी कोटा की सभी सीटें भर गईं हैं। काउंसिलिंग के तीसरे दिन मंगलवार को 411 अभ्यर्थियों का दाखिला हुआ।

विज्ञापन


विवि में सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए आयोजित बीए, बीएससी बॉयो व मैथ और बीकॉम के लिए काउंसिलिंग चल रही है। सोमवार को बीएससी मैथ में जनरल कोटा की भी सीटें भर गई हैं। बॉयो में कुछ सीटें शेष हैं। इन विषयों में एससी और एसटी संवर्ग के अभ्यर्थियों का प्रवेश बुधवार से शुरू होगा। विवि  प्रशासन ने इनका कट ऑफ जारी कर दिया है। दीक्षा भवन में चल रही काउंसिलिंग में मंगलवार को बीकॉम में 79, बीए में 223, बीएससी बॉयो में 36 और बीएससी मैथ में 73 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया।

बीएससी होमसाइंस में प्रवेश की काउंसिलिंग 23 को
गोरखपु विश्वविद्यालय में बीएससी बॉयो और बीएससी मैथ में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले जिन अभ्यर्थियों का प्रवेश सीटें भर जाने की वजह से नहीं हो सका है वे बीएससी होमसाइंस में दाखिला ले सकते हैं। इन अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 23 सितंबर से शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने काउंसिलिंग के लिए कट ऑफ जारी कर दिया है। संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो शांतनु रस्तोगी ने बताया कि बीएससी होम साइंस में प्रवेश के लिए बीएससी बॉयो की प्रवेश परीक्षा में 90 और बीएससी मैथ में 80 या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 23 सितंबर को सुबह 11 से 2 बजे तक दीक्षा भवन में होगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

बुधवार की कट ऑफ

बीए- (10-12:30 बजे) सभी वर्ग, 94-92 अंक, रैंक 818-1105 तक
बीए- (12:30-3 बजे) सभी वर्ग, 90 अंक, रैंक 1105-1267 तक
बीए- (10-12:30 बजे) सभी वर्ग 102-96 अंक तक (21 सितंबर को छूटे हुए)
बीकॉम- (11-11:30 बजे) प्रतीक्षा सूची (द्वितीय), अनारक्षित, 120 अंक
बीकॉम- (11:30-12 बजे) प्रथम सूची, अनुसूचित जाति, 88 अंक
बीकॉम- (11:30-12 बजे) प्रथम सूची, अनुसूचित जनजाति, 88 अंक
बीकॉम- (11:30-12 बजे) प्रथम सूची, अन्य पिछड़ा वर्ग, 108 अंक
बीएससी मैथ-(11-2 बजे तक) अनुसूचित जाति वर्ग: मुख्य सूची 76 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी (मेरिट के क्रम में सीट की उपलब्धता तक)
बीएससी मैथ- (11-2 बजे तक) अनुसूचित जनजाति: मुख्य सूची 70 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी (मेरिट के क्रम में सीट की उपलब्धता तक)
बीएससी बॉयो- (11-2 बजे तक) अनुसूचित जाति वर्ग: मुख्य सूची 80 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी (मेरिट के क्रम में सीट की उपलब्धता तक)
बीएससी बॉयो- (11-2 बजे तक) अनुसूचित जनजाति: मुख्य सूची 70 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी (मेरिट के क्रम में सीट की उपलब्धता तक)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें