फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एम्स में नर्सिंग छात्रा मिली कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची तीन

Mon, 03 Apr 2023 12:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

एम्स की नर्सिंग छात्रा को चार दिनों से सर्दी-बुखार की समस्या थी। वह हॉस्टल में रहती है। शनिवार को उसके साथ ही छात्रा उसे लेकर एम्स के मेडिसिन विभाग में इलाज कराने ले गए। जहां से कोरोना जांच के लिए छात्रा का सैंपल माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग भेजा गया। रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को हुई कोरोना जांच में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की नर्सिंग की छात्रा संक्रमित मिली है। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या तीन पहुंच गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एम्स की नर्सिंग छात्रा को चार दिनों से सर्दी-बुखार की समस्या थी। वह हॉस्टल में रहती है। शनिवार को उसके साथ ही छात्रा उसे लेकर एम्स के मेडिसिन विभाग में इलाज कराने ले गए। जहां से कोरोना जांच के लिए छात्रा का सैंपल माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग भेजा गया। रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से उसे आइसोलेट कर दिया गया है।

बंदियों की होगी जीनोम सीक्वेंसिंग
जेल में बंद दोनों संक्रमितों के नमूने अब जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। दोनों करीब चार दिन पहले संक्रमित मिले थे। इस साल पहली बार जिले में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दोनों संक्रमितों की जीनोम सीक्वेंसिंग जांच का फैसला लिया है। कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज को पत्र लिखकर जीनोम सीक्वेसिंग जांच के लिए कहा गया है। दोनों के सैंपल सोमवार को लिए जाएंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इन्फ्लूएंजा जांच किट मिली, नमूने नहीं मिले

दिल्ली में इन्फ्लूएंजा के नए स्ट्रेन एच3एन2 के फैलने के बाद सरकार ने एक माह पहले ही जांच और बचाव के निर्देश दिए थे। इसे देखते हुए किसी तरह बीआरडी मेडिकल काॅलेज के माइक्रोबायोलाॅजी विभाग ने 96 किट मंगाए। किट आने के बाद ट्राॅयल हो गया, लेकिन अब तक जांच के लिए नमूना नहीं मिला है। इसकी वजह से जांच नहीं हो पा रही है।

विभागाध्यक्ष डाॅ. अमरेश सिंह ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरू अस्पताल को जांच किट आने की सूचना दे दी गई है, लेकिन अब तक नमूने नहीं मिले हैं। इसकी वजह से जांच नहीं हो पा रही है। सोमवार को नमूने भेजने के लिए विभागों को पत्र भेजा जाएगा।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें