इसके पहले बात अगर 2020 या 2021 की करें तो दोनों ही साल करीब नौ हजार केस दर्ज किए गए, जिसमें से पांच सौ से अधिक कोर्ट के आदेश पर थे। अब इस बदलाव की समीक्षा कर एसएसपी ने विवेचना निस्तारण पर भी जोर दिया है, ताकि केस दर्ज होने के साथ उसका निपटारा भी हो सके। इसके लिए तीनों एडिशनल एसपी को प्रभारी भी बनाया गया है।
सर्वाधिक गैंगस्टर कैंट सर्किल में
वर्ष 2023 में बदमाशों पर गैंगस्टर का केस दर्ज हुआ तो 159 लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। सर्वाधिक हिस्ट्रीशीट और गैंगस्टर की कार्रवाई कैंट सर्किल में हुई है। सर्किल के कैंट समेत खोराबार, रामगढ़ताल और एम्स में 25 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। वहीं कैंट थाने में 11 गैंग के 41 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर के केस भी दर्ज किए गए हैं। जिले की पुलिस ने साल 2023 में 100 गैंग के 364 बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
इसे भी पढ़ें: आम-खास सभी के आवास का सपना अब होगा साकार, नए वर्ष में जीडीए लांच करेगा नई योजना
फैक्ट फाइल
- वर्ष 2022 में 90 हिस्ट्रीशीट खोली गई
- वर्ष 2023 में 159 हिस्ट्रीशीट खोली गई
- वर्ष 2023 में 100 गैंग के 364 बदमाशों पर गैंगस्टर लगाया
जिले में बड़ी जब्तीकरण की कार्रवाई
| अपराधी |
जब्त संपत्ति की राशि |
| जवाहर यादव |
चार अरब 50 लाख |
| अभिषेक यादव |
103 करोड़ |
| ओमप्रकाश पांडेय |
107 करोड़ |
| भृगनाथ सिंह |
8.5 करोड़ |
| सुधीर सिंह |
तीन अरब से अधिक |
| राहुल शर्मा |
95 लाख |
| विशाल सिंह |
15 लाख |
| रामगोपाल यादव |
एक अरब |
| खलीलुर्रहमान |
तीन लाख |
| मंजू देवी |
32 करोड़ |