फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: पार्सल बुक करने अब नहीं जाना पड़ेगा डाकघर या रेलवे स्टेशन, ऐसे चुकाना पड़ेगा दाम

Wed, 25 Jan 2023 02:57 PM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।

सार

प्रवर डाक अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि यदि किसी ग्राहक को पार्सल भेजना है तो पहले डाकघर से संपर्क करेगा। इसके बाद डाकघर की टीम ग्राहक के घर जाएगी। संबंधित सामान का वजन करेगी। अगर सामान का वजन 35 से 100 किलो के बीच होगा तो उसकी बुकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
डाकघर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपको कोई सामान पार्सल से किसी दूसरे शहर भेजना है, तो अब रेलवे स्टेशन जाकर बुक कराने और लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डाक विभाग के कर्मचारी 35 से 100 किलोग्राम तक के पार्सल को घर से ले लाएंगे और घर तक पहुंचाएंगे। इसके लिए 12.5 रुपये प्रति किलो के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रवर डाक अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि डाक विभाग और रेलवे की संयुक्त योजना के तहत पार्सल की डोर टू डोर सेवा इसी माह शुरू हो जाएगी। 27 जनवरी को स्पेशल कार्गो ट्रेन गुजरात के अहमदाबाद से गोरखपुर पहुंचेगी। यही ट्रेन वापस अहमदाबाद जाएगी। ट्रेन लखनऊ, कानपुर, फर्रूखाबाद, हाथरस, मथुरा, जयपुर, अजमेर, पालनपुर होते हुए आएगी-जाएगी।

पार्सल जिस जगह के होंगे उन्हें संबंधित स्टेशन पर उतार दिया जाएगा। इसके बाद रेलवे कर्मचारी पार्सल को गोदाम में रखेंगे। फिर डाक विभाग पार्सल को कब्जे में लेगा। डाक विभाग के कर्मचारी पार्सल को ग्राहक के घर तक पहुंचाएंगे। जो पार्सल डाक विभाग को मिलेगा, उसे 24 घंटे में ग्राहक तक पहुंचाना होगा। हालांकि, अगर ट्रेन लेट हुई तो पार्सल पहुंचाने में देरी हो सकती है।
विज्ञापन

 
प्रमुख स्टेशनों से होते हुए स्पेशल पार्सल कार्गो ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। ट्रेन के कोच विशेष डिजाइन वाले होंगे, जिसमें विभिन्न प्रकार के कंटेनर लगे होंगे। पार्सल को विशेष ट्रेन से कंटेनरों के माध्यम से सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी रेलवे की होगी। पार्सल को ग्राहकों के घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी डाक विभाग की होगी।

ऐसे करें बुकिंग
प्रवर डाक अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि यदि किसी ग्राहक को पार्सल भेजना है तो पहले डाकघर से संपर्क करेगा। इसके बाद डाकघर की टीम ग्राहक के घर जाएगी। संबंधित सामान का वजन करेगी। अगर सामान का वजन 35 से 100 किलो के बीच होगा तो उसकी बुकिंग की जाएगी। इसके लिए प्रति किलो 12.5 रुपये के हिसाब से शुल्क देना होगा। बुकिंग के बाद संबंधित पते तक पहुंचाने की जिम्मेदारी डाकघर और रेलवे की होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें