फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: विश्वविद्यालय में अब लगेगी ऑनलाइन हाजिरी, 16 विभागों में लगाई गईं बॉयोमेट्रिक मशीनें

Mon, 09 May 2022 04:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि मई का वेतन बॉयोमेट्रिक हाजिरी के आधार पर ही दिया जाएगा। सभी विभागाध्यक्ष अपनी निगरानी में डाटा फीडिंग का कार्य करा लें। जहां मशीनें नहीं लगी हैं, वहां तत्काल स्टॉल कराएं।
विज्ञापन
DDU gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विश्वविद्यालय में अब शिक्षकों और कर्मचारियों की हाजिरी ऑनलाइन लगेगी। कुल 34 में से 16 विभागों में बॉयोमेट्रिक मशीनें लगा दी गई हैं। शिक्षकों व कर्मचारियों को डाटा भी फीड हो गया है। जिन विभागों में यह व्यवस्था शुरू हो गई है, वहां मई महीने का वेतन ऑनलाइन हाजिरी से ही जारी होगा।
विज्ञापन


दो दिन पहले ही कुलपति ने विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की थी, जिसमें निर्देश दिया था कि एक सप्ताह में सभी विभागों में बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू हो जाए। बायोमेट्रिक मशीनों से ऑनलाइन हाजिरी चेहरे व उंगलियों से लगेगी। हाजिरी लगाने के साथ ही कर्मचारी का कोड और समय ऑनलाइन सेल के पास पहुंच जाएगा। ऑनलाइन सेल डाटा एकत्र करके विभागाध्यक्ष को भेजेगा।

व्यावहारिक दिक्कतें भी

ऑनलाइन हाजिरी में कुछ व्यावहारिक दिक्कतें भी आएंगी। मसलन, शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षा व मूल्यांकन में लगती है। ऐसे में आने व जाने का समय बदल जाएगा। ड्यूटी टाइम में आंकड़े बदल जाएंगे।

गोरखपुर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि मई का वेतन बॉयोमेट्रिक हाजिरी के आधार पर ही दिया जाएगा। सभी विभागाध्यक्ष अपनी निगरानी में डाटा फीडिंग का कार्य करा लें। जहां मशीनें नहीं लगी हैं, वहां तत्काल स्टॉल कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें