फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: अब सप्ताह में तीन दिन होगी कोलकाता-प्रयागराज की उड़ान, ट्रेनों का भी बदला शेड्यूल

Fri, 14 May 2021 11:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

यात्री नहीं मिलने पर विमान कंपनी ने लिया फैसला, मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को होगी उड़ान
विज्ञापन
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कोरोना का असर वायु सेवाओं पर भी पड़ा है। पर्याप्त यात्री नहीं मिलने से जहां रोजाना दो-तीन फ्लाइट निरस्त करनी पड़ रही हैं वहीं विमानन कंपनी इंडिगो ने कोलकाता व प्रयागराज की उड़ान को सप्ताह में तीन दिन कर दिया है। पहले दोनों शहरों के लिए गोरखपुर से रोजाना उड़ान होती थी, हालांकि विमान के आने व जाने के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण कम होने और यात्रियों की संख्या सामान्य होने पर कंपनी फिर से रोजाना उड़ान की सुविधा शुरू कर देगी।

विज्ञापन


दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, कोलकाता, हैदराबाद व प्रयागराज के लिए इंडिगो के छह विमान गोरखपुर से रोजाना उड़ान भरते है। कोरोना संक्रमण की वजह से इधर 10 दिनों से यात्रियों की संख्या बहुत कम हो गई है। इसकी वजह से विमानन कंपनी ने कोलकाता व प्रयागराज की उड़ान को सप्ताह में तीन दिन कर दिया है।

मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दोपहर 2.15 बजे कोलकाता से आने वाला 70 सीटर विमान 2.40 बजे प्रयागराज जाएगा। शाम पांच बजे प्रयागराज से गोरखपुर लौटने के बाद 5.30 बजे कोलकाता जाएगा। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेई ने बताया कि इंडिगो के अधिकारियों ने कोलकाता व प्रयागराज की उड़ान सप्ताह में तीन करने की जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलटीटी-गोरखपुर स्पेशल के फेरे बढ़ाए गए

गोरखपुर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 01355/01356 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल के संचालन अवधि का विस्तार दो फेरों के लिए किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक एलटीटी-गोरखपुर स्पेशल 18 एवं 25 मई को एवं गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल 20 एवं 27 मई को दो अतिरिक्त फेरों के लिए पूर्व के समय, मार्ग एवं रेल संरचना के अनुसार चलाई जाएगी। जबकि एक अन्य ट्रेन 01367/01368 एलटीटी- गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल का संचालन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14 मई को तथा गोरखपुर से 16 मई को एक फेरे के लिए किया जाएगा। एलटीटी-गोरखपुर स्पेशल 14 मई  को एलटीटी से रात 9.45 बजे चलेगी और तीसरे दिन गोरखपुर सुबह 8.10 बजे पहुंचेगी। गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल 16 मई को गोरखपुर से सुबह 11.15 बजे चलेेगी और दूसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस रात 11.15 बजे पहुंचेगी।

गोरखपुर-सीवान डेमू स्पेशल अगले आदेश तक निरस्त
गोरखपुर रेलवे प्रशासन ने परिचालन संबंधी कठिनाइयों एवं पर्याप्त यात्री संख्या न होने के कारण सीवान-गोरखपुर (05153) गोरखपुर-सीवान (05154) डेमू स्पेशल का संचालन 14 मई से अगली सूचना तक निरस्त कर दिया है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें