यात्रियों को करेंट टिकट की बुकिंग पर भी पूरा किराया देना होगा। पूर्व से चली आ रही 10 प्रतिशत की रियायत अब समाप्त कर दी गई है। रेल मंत्रालय ने छह वर्ष पहले करेंट टिकट पर 10 प्रतिशत रियायत देने की व्यवस्था शुरू की थी।
कोविड काल के बाद संक्रमण का हवाला देते हुए मंत्रालय ने मरीजों व दिव्यांग को छोड़कर वरिष्ठ नागरिकों सहित किराए में मिलने वाली सभी वर्ग के छूट को बंद कर दिया। करेंट टिकट पर मिलने वाली छूट की सुविधा मिल रही थी। यह टिकट ट्रेन छूटने के चार घंटे पहले बुक होता है।
फिलहाल, रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग विपुल सिंघल ने प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों को पत्र लिखकर इस व्यवस्था को बंद कराने का निर्देश जारी कर दिया है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे में करेंट काउंटरों पर नई व्यवस्था लागू हो गई है।