फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सपा पार्षद के समर्थन में उतरे गैर भाजपा पार्षद, आंदोलन की दी चेतावनी

Thu, 14 Oct 2021 09:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मुकदमा दर्ज कराने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी, कोतवाली थाने पहुंचे पार्षद, तहरीर के आधार पर अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में पार्षद जियाउल इस्लाम की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई गैर भाजपा पार्षदों की बैठक में सपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के ऊपर मुकदमा दर्ज कराने की निंदा की गई। कहा गया कि अधिकारियों द्वारा जनसमस्याओं के निराकरण की जगह दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


पार्षदों ने विश्वजीत त्रिपाठी द्वारा दी गई तहरीर पर अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने एवं विभागीय कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पार्षद कोतवाली थाने भी गए। चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर जनता की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के खिलाफ नगर निगम में मोर्चा खोला जाएगा।
 
बैठक में शहाब अंसारी, अशोक यादव, अमीरउद्दीन अंसारी, उजेर अहमद, हीरालाल यादव, अभिमन्यु मौर्या, मोहम्मद मतीनउद्दीन, संजय यादव, अनस चौधरी, मोहम्मद शमीम अंसारी, अनीस अहमद, मोहम्मद अख्तर, इरशाद अहमद, कुद्दुस अली, रामजन्म यादव, चंद्रभान प्रजापति, अजय यादव, लाल बहादुर पासवान, प्रभाकर पासवान, शकुन मिश्रा, रमेश यादव, अफरोज गब्बर, संजीव सिंह सोनू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें