फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया कोरोना अपडेट: एक भी व्यक्ति नहीं मिला पॉजिटिव, 2894 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

Sat, 25 Sep 2021 01:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि जनपद में 907127 केस का परीक्षण किया जा चुका है, जिसके सापेक्ष 20221 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जनपद में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। अब तक 20221 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। 19997 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 220 लोगों की मौत हुई है। जिले में चार एक्टिव केस हैं। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि जनपद में 907127 केस का परीक्षण किया जा चुका है, जिसके सापेक्ष 20221 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन


पॉजिटिव केस के सापेक्ष 411442 व्यक्तियों का कांट्रेक्ट ट्रेसिंग कराई गई है।
दूसरी ओर, शुक्रवार को 26 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर लक्ष्य 2580 के सापेक्ष 2894 लोगों को टीका लगा। केंद्रों पर युवा 893, बुजुर्ग 208 तथा 45 वर्ष के ऊपर के 287 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 1506 लोगों को द्वितीय डोज दी गई।

सीएमओ ने बताया कि जनपद में कोविड वैक्सिनेशन कार्यक्रम के तहत 1254785 पंजीकृत किए गए, इसमें 1254770 को प्रथम तथा 27869 लोगों को द्वितीय डोज दी गई है। 18-44 वर्ष के 1066062 लक्ष्य के सापेक्ष 743676 लाभार्थियों को प्रथम तथा प्रथम डोज के सापेक्ष 78907 को द्वितीय डोज एवं 45 वर्ष ऊपर के लक्ष्य 670466 के सापेक्ष 487783 लोगों को प्रथम तथा प्रथम डोज के सापेक्ष 168162 लोगों को द्वितीय डोज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें