फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: केरवनिया घाट पर मिला इंजीनियरिंग के छात्र का शव, दो दिन पहले नदी में लगाई थी छलांग

Sat, 25 Sep 2021 01:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

मृत छात्र महुअवा थाना विजयीपुर गोपालगंज बिहार का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के खामपार थाना अंतर्गत खंनुवा नदी के केरवनिया घाट पर शनिवार को सुबह इंजीनियरिंग के एक छात्र का शव मिला। छात्र को खोज रहे परिजनों ने नदी के किनारे पहुंचकर शव का शिनाख्त किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक आईआईटी खड़कपुर का छात्र तथा ग्राम महुअवा थाना विजयीपुर जिला गोपालगंज बिहार का रहने वाला था।
विज्ञापन

      
जानकारी के अनुसार, ग्राम महुअवा निवासी कृष्ण कुमार का पुत्र रानू सिंह (24) आईआईटी खड़कपुर का अंतिम वर्ष का छात्र था। वह शुरू से ही मेधावी छात्र था। परिजनों ने बताया कि पिछले वर्ष से ही वह पठन-पाठन को लेकर काफी तनाव में रह रहा था। हाल ही में वह अपने गांव आया था। दो दिन पूर्व 23 सितंबर को घर से वह निकला और पास के खंनुवा नदी पर स्थित माड़र घाट पुल पर पहुंचा। पुल पर अपना कपड़ा, चश्मा आदि उतारकर नदी में छलांग लगा दी। सूचना पाकर पहुंचे परिजन व पुलिस ने मल्लाहों तथा बाद में एनडीआरएफ की टीम के सहयोग से शव की तलाश कराई। परंतु शव नहीं मिला। परिजन भी दो दिन से नदी के किनारे घूम- घूमकर शव की तलाश कर रहे थे।
 
इसी बीच शनिवार की सुबह खामपार थाना के केरवनिया घाट पर कुछ चरवाहों ने शव को नदी में उतराते हुए देखा। जिसकी सूचना आग की तरह क्षेत्र मे फैल गई और भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ को देखकर छात्र को तलाश रहे परिजन भी पहुंच गए। मृतक के छोटे भाई रमेश सिंह ने शव का पहचान किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष खामपार विपिन मलिक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें