फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जल स्रोत बचाने के लिए एनआईयूए की टीम कर रही मूल्यांकन

विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत गोड़धोईया लाने का निरीक्षण करते एनआईयूए की टीम के बैज्ञानिक र
विज्ञापन
- गोरखपुर में तीन दिवसीय दौरे पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स की टीम
विज्ञापन

- रिवर फ्रंट से लेकर अर्बन फ्लड मैनेजमेंट तक की परियोजनाओं का करेगी विस्तृत निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहरी विकास योजनाओं का आकलन करने के उद्देश्य से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (एनआईयूए) की पांच सदस्यीय टीम सोमवार को गोरखपुर पहुंची। टीम का तीन दिवसीय दौरा शहर में जल संरक्षण, शहरी बाढ़ प्रबंधन और नदी किनारे विकास से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन करने पर केंद्रित है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि शहर के विकास के दौरान जल स्रोत, जलीय जीव और पौधों को बचाना। मंगलवार को टीम ने निर्माणाधीन गोड़धोइया नाला का निरीक्षण कर आवश्यक सुझाव दिए।
यह संस्था केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अधीन कार्य करती है और वॉटर रेजिलिएंट सिटीज एवं रिवर सिटी एलायंस की प्रमुख सहयोगी है। दौरे के दौरान एनआईयूए प्रतिनिधि नगर निगम अधिकारियों के साथ मिलकर अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करेंगे और भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे। टीम तीन दिनों में गोड़धोइया नाला, रामगढ़ताल, चिलुआताल, एकला बांध, राजघाट का निरीक्षण करेगी। गोड़धोइया नाला के निरीक्षण के दौरान टीम ने सलाह दी कि नाला किनारे बनने वाली सड़क पर बेंच और बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाएं। इसके साथ ही राजघाट पर भजन स्थल बनाने का सुझाव दिया। शहरी बाढ़ को रोकने के लिए अपनाए गए उपाय भी टीम की समीक्षा के दायरे में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि टीम निरीक्षण करने के बाद अब तक शहर में चल रही परियोजनाओं पर चर्चा करेगी। इसके साथ ही भविष्य में अपनाए जाने वाले उपायों पर बात होगी। विजिट के बाद टीम अपनी रिपोर्ट भेजेगी, जिसके आधार पर आवश्यक सुधार किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें