फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ठंड बढ़ते ही बढ़ रहे सर्दी–जुकाम और बुखार के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
- डॉक्टरों की सलाह: गुनगुने पानी का सेवन करें, सावधानी ही बचाव का उपाय
विज्ञापन

- इन दिनों मरीजों में बुखार के साथ तेजी से गिर रहे है प्लेटलेट्स, दवा से हो रहे ठीक

संवाद न्यूज एजेंसी

गोखपुर। मौसम के बदलते ही सर्दी–जुकाम और वायरल बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और शहर के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। खासकर प्लेटलेट्स गिरने को लेकर मरीज परेशान हो रहे हैं। हालांकि समय पर इलाज और सावधानी से मरीज जल्द ही ठीक हो रहे हैं।
अस्पतालों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज खांसी, जुकाम, बुखार और शरीर दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। कई मरीजों में प्लेटलेट्स तेजी से गिरने के मामले भी सामने आ रहे हैं। घनश्यान दूबे पादरी बाजार स्थित रिश्तेदारी में आए थे। ठंड लगने के कारण बुखार की शिकायत होने लगी तो जांच कराने पर पता चला कि प्लेटलेट्स कम हो गया है। डॉक्टर की सलाह पर नियमित दवा लेने से से वह ठीक हो गए। जिला अस्पताल में बुखार का इलाज कराने आए विष्णु ने बताया कि प्लेटलेट्स की शिकायत थी। दवा लेने पर धीरे-धीरे ठीक हुआ है। डॉक्टर ने आराम की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. दुर्गेश ने बताया कि ठंड के मौसम में वायरल बुखार के दौरान प्लेटलेट्स गिरना सामान्य है लेकिन लापरवाही हालत बिगाड़ सकती है। समय पर जांच और दवा से मरीज जल्दी ठीक हो रहे हैं। मौसम बदलने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। ऐसे में गुनगुना पानी पीना, भांप लेना, ज्यादा ठंड लगने से बचना और संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें