फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बेटा पार्टी को समर्पित करे निषाद समाज: राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय

Mon, 20 Jan 2020 11:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
निषाद पार्टी की बैठक में बोलते डॉ. संजय निषाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निषाद पार्टी के बुद्धिजीवियों की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी वंचितों शोषितों की दशा बहुत ही खराब है। समाज तभी आगे बढ़ेगा जब लोग उसके लिए आगे आएंगे। कहा कि मैने पार्टी के लिए अपने दो बेटों को समर्पित कर दिया है। वह 24 घंटे पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। इसलिए निषाद समाज के लोगों से अपील करेंगे कि हर कोई अपना एक बेटा पार्टी के लिए समर्पित करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजीवन दल दल में रहने वाला समाज जब एकजुट होकर एक झंडे के नीचे आया तो उसकी ताकत बढ़ी और राजनीति में वह अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उसी तरह से निषाद समाज को संजय निषाद को अपना नेता मानते हुए राजनीति में आगे की लड़ाई जोर शोर से लड़नी होगी तभी निषाद समाज का भला होगा। संचालन मुन्नालाल, व दुर्गावती ने किया। इस अवसर पर रघुराई निषाद, मेवालाल निषाद, मुनीब निषाद, रामसुमेर निषाद, सुरेंद्र निषाद, सुभाष निषाद, त्रिभुवन निषाद, अजय निषाद, सुरेंद्र निषाद आदि संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें