फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबर: गोरखपुर जिले में स्थापित होंगे नौ किसान कल्याण केंद्र, तीन का हो रहा निर्माण

Fri, 10 Dec 2021 05:54 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

 चार ब्लॉक खोराबार, सरदारनगर, जंगल कौड़िया एवं बड़हलगंज में जमीन नहीं मिल रही है। जबकि चरगावां, पिपरौली एवं कस्बा संग्रामपुर में जमीन मिल गई है। यहां पर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों की सुविधा के लिए जनपद में नौ किसान कल्याण केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जो बहुउद्देश्यीय होंगे। इनमें बीज गोदाम के अलावा मीटिंग हाल एवं कृषि रक्षा इकाई का केंद्र भी होगा। एक केंद्र के निर्माण पर 80 लाख की लागत आएगी। तीन केंद्रों का निर्माण हो रहा है, जबकि अन्य के लिए जमीन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत बहुउद्देशीय बीज गोदामों का निर्माण किसान कल्याण केंद्र के रूप में कराया जा रहा है। एक केंद्र के लिए 25 गुणे 25 मीटर की लंबाई व चौड़ाई में सार्वजनिक जमीन होनी चाहिए जो ब्लॉक के आसपास और सड़क के किनारे हो। जिससे केंद्र पर बीज व कृषि रक्षा से संबंधित सामग्री आसानी से पहुंच जाएगी। चार ब्लॉक खोराबार, सरदारनगर, जंगल कौड़िया एवं बड़हलगंज में जमीन नहीं मिल रही है। जबकि चरगावां, पिपरौली एवं कस्बा संग्रामपुर में जमीन मिल गई है। यहां पर निर्माण शुरू कराया जाएगा।

किसान कल्याण केंद्र बनने से वहां पर हमेशा पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध होगी। अब तक जो बीज गोदाम ब्लॉकों पर बने हैं वे निजी भवन में हैं। वहां पर पर्याप्त मात्रा में बीज रखने की जगह नहीं है। जहां पर बहुउद्देशीय गोदाम का निर्माण हो जाएगा वहां पर किसानों के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद में नौ बहुउद्देशीय किसान कल्याण केंद्र का निर्माण कराया जाना है। इसके निर्माण पर 80 लाख की लागत आएगी। जो जमीन खोजी जा रही है वे जमीन सरकारी हो और सड़क के किनारे होनी चाहिए, इसलिए दिक्कत हो रही है। इसके बन जाने से किसानों को बहुत सुविधा होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें